
School Reopen: बिहार में अनलॉक-3 शुरू, जानें स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटर खोलने पर क्या हैं निर्देश
AajTak
School Reopen: राज्य में अभी शैक्षणिक संस्थानों को खलने की अनुमति नहीं दी गई है. स्कूल-कॉलेज अभी अगले आदेश तक बंद रहेंगे और किसी भी तरह की ऑफलाइन क्लासेज़ आयोजित करने की फिलहाल अनुमति नहीं है.
School Reopen: बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काबू में आने के बाद अब दुकानों-बाजारों को फिर से खुलने की इजाजत दी जा रही है. राज्य में अब अनलॉक-3 शुरू हो रहा है जिसके तहत 23 जून से कोरोना लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट मिलनी शुरू होंगी. सरकार ने दफ्तरों में 100 फीसदी उपस्थिति को मंजूरी दे दी है मगर स्कूल- कॉलेजों पर अभी ताले लगे रहेंगे. बता दें कि अभी शैक्षणिक संस्थानों को खलने की अनुमति नहीं दी गई है. स्कूल-कॉलेज अभी अगले आदेश तक बंद रहेंगे और किसी भी तरह की ऑफलाइन क्लासेज़ आयोजित करने की फिलहाल अनुमति नहीं है. शैक्षणिक संस्थानों में कोचिंग सेंटर्स भी आते हैं और कोचिंग क्लासेज़ भी ऑफलाइन आयोजित नहीं की जा सकेंगी. शैक्षणिक संस्थानों को खोलने के लिए आदेश बाद में जारी किया जाएगा. बिहार शिक्षा विभाग ने इस वर्ष सबसे पहले बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कर कोरोना की दूसरी लहर के खतरे से पहले ही रिजल्ट जारी कर दिए थे. बोर्ड ने अब एक या दो विषयों में फेल हुए छात्रों के लिए कंपार्टमेंटल एग्जाम भी रद्द कर दिए हैं और सभी छात्रों को ग्रेस मार्क्स के साथ प्रमोट कर दिया है. नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूलों में ऑफलाइन क्लासेज़ अनलॉक के अगले फेज़ में शुरू हो सकती हैं. महामारी के खतरे को ध्यान में रखते हुए ही कोई फैसला लिया जाएगा.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











