
School Closed: पंजाब-बिहार से दिल्ली और यूपी तक विंटर वेकेशन, जानें ठंड के कारण कहां कब तक स्कूल बंद
AajTak
Schools Winter Vacation: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां (Winter Vacation) जारी हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में स्कूलों की छुट्टियां 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं. आइए जानते हैं ठंड के कारण कहां कब तक स्कूलों बंद हैं.
Winter Vacation in Schools: उत्तर भारत के राज्यों में ठंड के बीच स्कूल बंद हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां (Winter Vacation) जारी हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में स्कूलों की छुट्टियां 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं. तो वहीं यूपी के कई जिलों में भी छुट्टियां बढ़ी हैं. आइए जानते हैं ठंड के कारण कहां कब तक स्कूलों बंद हैं.
> पंजाब के स्कूल
पंजाब में ठंड और शीतलहर के बीच भगवंत मान सरकार ने एक बार फिर से स्कूलों में छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला किया. पंजाब के स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे. पहले ये छुट्टियां 8 जनवरी तक के लिए थीं.
> यूपी के कई जिलों में बढ़ी छुट्टियां
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. मैनपुरी में 14 जनवरी तक के लिए स्कूलों की छुट्टियां की गई हैं. लखनऊ जनपद में 8वीं तक के सभी स्कूल अब 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन जारी रहेंगी. ऑनलाइन न होने की दशा में 11 जनवरी तक अवकाश रहेगा.
वहीं, हरदोई जिले में भीषण शीतलहर और कोहरे के मद्देनजर 12वीं तक के सभी स्कूलों में जिलाधिकारी ने अवकाश घोषित किया है. स्कूल अब 16 जनवरी को खुल सकेंगे. इसके अलावा बुलन्दशहर में भारी ठंड के चलते डीएम ने कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











