
School Closed: कोरोना के चलते इस राज्य ने बदला स्कूल खोलने का फैसला, 01 अप्रैल से नहीं लगेंगी क्लास
AajTak
मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग के अनुसार कक्षा 01 से 8वीं तक के स्कूल अब 01 अप्रैल से नहीं खुलेंगे. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए15 अप्रैल तक कक्षा 01 से 8वीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है.
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए सरकार ने स्कूल नहीं खोलने का फैसला किया है. राज्य शिक्षा विभाग के अनुसार कक्षा 01 से 8वीं तक के स्कूल अब 01 अप्रैल से नहीं खुलेंगे. कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए 15 अप्रैल तक कक्षा 01 से 8वीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है. बता दें कि पहले 31 मार्च तक के लिए स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया गया था. #COVID19 के संक्रमण में विगत दिनों में हो रही वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूल कक्षा 1 से 8वीं तक कक्षाओं को दिनांक 15 अप्रैल 2021 तक बंद रखेंगे। कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए पूर्व में जारी किये गये निर्देश यथावत रहेंगे। @Indersinghsjp pic.twitter.com/Z7WlYTQ1sR स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए पूर्व में जारी किए गए निर्देश यथावत रहेंगे. बता दें कि 9वीं से 12वीं तक के स्कूल सिर्फ 31 मार्च तक बंद हैं. दरअसल, 11 अप्रैल से 9वीं और 11वीं के एग्जाम शुरू होने हैं.
YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







