
School Closed: उत्तराखंड में शीतलहर और कोहरे का कहर, हरिद्वार में दो दिन के लिए स्कूल बंद
AajTak
Uttarakhand Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है. इसके चलते हरिद्वार में आज और कल यानी 28 और 29 दिसंबर के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं. हालांकि, देहरादून में मौसम साफ है.
पहाड़ी इलाकों में कम बर्फबारी के बावजूद ठंड का सितम जारी है. उत्तराखंड में भी मौसम अपना कहर बरपा रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट है. जिसे देखते हुए हरिद्वार में दो दिन के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, हरिद्वार और उधमसिंह नगर के तापमान में गिरावट हुई है. यहां शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है. इसी के चलते हरिद्वार में आज और कल यानी 28 और 29 दिसंबर तक के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं. हालांकि, देहरादून में मौसम साफ है.
ताजा मौसम की बात की जाए तो IMD के मुताबिक, आज सुबह 9 बजे के करीब हरिद्वार का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके साथ ही आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अभी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है और आसमान साफ बना हुआ है.
बता दें कि इस सीजन में पहाड़ों पर बर्फबारी में देरी देखने को मिल रही है. हिमालय पर अभी तक भारी हिमताप हुआ है. हालांकि, हल्की बर्फबारी के साथ तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है. इसके साथ ही कोहरा और शीतलहर का कहर जारी है. आने वाले दिनों की बात की जाए तो मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय के ऊपरी इलाकों में 29 और 30 दिसंबर को बर्फबारी हो सकती है.
इसके अलावा पूरे उत्तर भारत में जनवरी के पहले हफ्ते में न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी रिकॉर्ड गिरावट देखी जा सकती है. नए साल के आते ही ठंड की दस्तक कई सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है क्योंकि हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी दिशा से बर्फीली हवाओं को लेकर आएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










