
Scholarships for Girls: नहीं रुकेगी बेटी की पढ़ाई, इन सरकारी स्कॉलरशिप्स का लें लाभ
AajTak
Scholarships for Girls: भारत में आज भी लड़कियों की एक बड़ी आबादी है जो बेसिक शिक्षा से दूर है. कभी आर्थिक समस्या तो कभी दूसरे सामाजिक कारणों से अक्सर लड़कियों की पढ़ाई बीच में छूट जाती है. केन्द्र और राज्य सरकार की ऐसी कई स्कॉलरशिप स्कीम हैं जिनके लिए लड़कियां अप्लाई कर सकती हैं और पढ़ाई जारी रख सकती हैं.
Scholarships for Girls: इंटरनेशनल डे ऑफ गर्ल चाइल्ड आज 11 अक्टूबर को पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है. UN द्वारा मान्यता प्राप्त ये दिन लड़कियों के रोज़ के जीवन में आनी वाली समस्याओं को उजागर करने और लैंगिक समानता को प्रोत्साहन देने के लिए मनाया जाता है. भारत में आज भी लड़कियों की एक बड़ी आबादी है जो बेसिक शिक्षा से दूर है. कभी आर्थिक समस्या तो कभी दूसरे सामाजिक कारणों से अक्सर लड़कियों की पढ़ाई बीच में छूट जाती है. केन्द्र और राज्य सरकार की ऐसी कई स्कॉलरशिप स्कीम हैं जिनके लिए लड़कियां अप्लाई कर सकती हैं और पढ़ाई जारी रख सकती हैं.
CBSE UDAAN Scholarship CBSE कक्षा 11वीं और 12वीं की लड़कियों को यह छात्रवृत्ति देता करता है ताकि वे इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी कर सकें और देश के मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन पा सकें. इसके तहत देश के 60 शहरों में ऑनलाइन क्लासेज़ होती हैं. इस स्कॉलरशिप में OBC के लिए 27% सीटें, SC के लिए 15%, ST के लिए 7.5% और PwD के लिए 3% सीटें आरक्षित हैं.
योग्यता: गर्ल स्टूडेंट कक्षा 11वीं या 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स की स्टूडेंट होनी चाहिए. इसके अलावा KV/NV/सरकारी स्कूल/ CBSE स्कूल से होनी चाहिए और 10वीं कक्षा में 70% तथा साइंस और गणित में 80% नंबर होने चाहिए. परिवार की आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.
Begum Hazrat Mahal National Scholarship बेगम हजरत महल नेशनल स्कॉलरशिप (मौलाना आज़ाद स्कॉलरशिप) कक्षा 9वीं से 12वीं की लड़कियों के लिए है. इस स्कॉलरशिप का लाभ मुस्लिम, क्रिश्चियन, सिख, बुध, जैन और पारसी कम्यूनिटी की मेरिट होल्डर लड़कियां ले सकती हैं.योग्यता: माइनॉरिटी कम्यूनिटी की फीमेल स्टूडेंट्स जिनके पिछले क्लास में 50% नंबर हों और परिवार की आय 2 लाख से अधिक न हो.
Pragati Scholarship —AICTE ये स्कॉलरशिप उन लड़कियों के लिए है जिन्होंने किसी AICTE से मान्यता प्राप्त कॉलेज में डिग्री या डिप्लोमा में एडमिशन लिया हो. योग्यता: कैंडिडेट की फैमिली इनकम 8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और एक परिवार से अधिकतम 2 लड़कियां ही इसका लाभ ले सकती हैं.
Indira Gandhi Scholarship For Single Girl Child: UGC इंदिरा गांधी स्कॉलरशिप फॉर सिंगल चाइल्ड चाइल्ड स्कॉलरशिप UGC द्वारा उन लड़कियों को दी जाती हैं जो अपने माता-पिता की एकलौती संतान हों और किसी नॉन-प्रोफेश्नल PG कोर्स में दाखिला लेना चाहती हों. इसके लिए अधिकतम आयुसीमा 30 वर्ष निर्धारित है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










