
Scholarship 2022: LIC लाई ये स्कॉलरशिप स्कीम, आवेदन से पहले जानें योग्यता और लाभ
AajTak
Scholarship 2022, LIC HFL Vidyadhan Scholarship 2022: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसी एचएफएल) भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा प्रमोटेड एक संगठन है, जो कई सामाजिक कल्याण कार्यक्रम चला रहा है जिसमें शिक्षा से संबंधित पहल भी शामिल हैं. इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य छात्र 31 अक्टूबर या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं.
LIC HFL Vidyadhan Scholarship 2022: छात्रों के लिए स्कॉलरशिप काफी फायदेमंद है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के करियर के लिए सबसे बड़ी सहायता साबित हो सकती है. एक अच्छी स्कॉलरशिप आपका विदेश में पढ़ने का सपना सच कर सकती है. एलआईसी एचएफएल विद्याधन छात्रवृत्ति (LIC HFL Vidyadhan Scholarship) भारत में उन छात्रों की शिक्षा के लिए है, जो पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं. एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) की एक कॉर्पोरेट जगत की सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए बड़ी पहल है.
LIC HFL Vidyadhan Scholarship: जानें क्या होगा फायदा एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसी एचएफएल) भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा प्रमोटेड एक संगठन है, जो कई सामाजिक कल्याण कार्यक्रम चला रहा है जिसमें शिक्षा से संबंधित पहल भी शामिल हैं. इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य निम्न-आय वर्ग के छात्रों को सशक्त बनाना है, जो कक्षा 10 से लेकर पोस्टग्रेजुएट लेवल की पढ़ाई कर रहे हैं. इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत, छात्रों को उनकी पढ़ाई के लेवल के आधार पर सालाना (केवल दो साल के लिए) 20,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता मिल सकती है.
यह स्कॉलरशिप कौन पा सकता है?
31 अक्टूबर तक करें आवेदन इस स्कॉलरशिप के लिए योग्य छात्र 31 अक्टूबर या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. इच्छुक और योग्य छात्र इस शॉर्ट यूआरएल www.b4s.in/it/LHVP2 की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










