
SBI बंद करने जा रही ये सर्विस... फिर कैसे होगा पैसा ट्रांसफर, बैंक ने बताया
AajTak
भारतीय स्टेट बैंक अपनी एक पॉपुलर सर्विस 1 दिसंबर से बंद करने जा रही है, जिसके बाद पैसे ट्रांसफर करने के लिए दूसरे विकल्पों का यूज करना होगा. एसबीआई ने विस्तार से इसकी जानकारी दी है.
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ऐलान किया है कि वह 30 नवंबर, 2025 के बाद ऑनलाइन SBI और योनो लाइट पर mCash भेजने और दावा करने की सुविधा बंद कर देगा. इसका मतलब है कि कस्टमर्स अब लाभार्थी रजिस्ट्रेशन के बिना पैसे भेजने या सेवा बंद होने के बाद mCash लिंक या ऐप के माध्यम से पैसे का क्लेम करने के लिए mCash का यूज नहीं कर पाएंगे.
अपने अधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट में SBI ने अपने कस्टमर्स से थर्ड पार्टी बेनिफिट्स को पैसे ट्रांसफर करने के लिए UPI, IMPS, NEFT और RTGS जैसे अन्य सेफ और व्यापक रूप से यूज किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट ऑप्शन का यूज करने का निवेदन किया है.
एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, 30 नवंबर 2025 के बाद ऑनलाइनएसबीआई और योनो लाइट में एमकैश (भेजना और दावा करना) सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. तीसरे पक्ष के लाभार्थियों को पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूपीआई, आईएमपीएस, एनईएफटी, आरटीजीएस आदि जैसे वैकल्पिक लेनदेन माध्यमों का उपयोग करना होगा.
कस्टमर्स mCash का यूज कैसे करते हैं? गूगल प्ले स्टोर से SBI mCash App डाउनलोड करने के बाद लॉग इन करने के लिए MPIN रजिस्टर करें. अब एमपिन का यूज करके कस्टमर्स SBI एमकैश ऐप में लॉग इन कर सकते हैं. एमकैश के जरिए पासकोड का यूज करके स्टेट बैंक के कस्टमर्स क्लेम अमाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं. यह राशि किसी भी बैंक खाते में ट्रांसफर की जा सकती है.
कैसे काम करता है mCash?भारतीय स्टेट बैंक mCASH, रिसीवर को SBI कस्टमर्स द्वारा भेजे गए पैसे का दावा OnlineSBI या State Bank Anywhere के माध्यम से करने की सुविधा देता है. इस सेवा के साथ इंटरनेट बैंकिंग वाला कोई भी SBI ग्राहक, किसी को लाभार्थी के रूप में रजिस्टर्ड किए बिना, केवल रिसीवर के मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करके पैसा ट्रांसफर कर सकता है.
रिसीवर की ओर से किसी भी बैंक में खाता रखने वाला कोई भी व्यक्ति, स्टेट बैंक mCASH मोबाइल ऐप या OnlineSBI पर दिए गए mCASH लिंक के माध्यम से धन का दावा कर सकता है. लाभार्थी को एक SMS या ईमेल मिलेगा, जिसमें एक सेफ लिंक और 8 अंकों का पासकोड होगा, जो भेजने वाले के मोड पर डिपेंड करेगा.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










