
SBI की 400 दिनों की FD पर मिलेगा बंपर ब्याज, बैंक ने दोबारा शुरू की ये स्कीम
AajTak
SBI Special FD: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को फिर से शुरू कर दिया है. इसमें निवेश कर शानदार ब्याज हासिल कर सकते हैं. वहीं सीनियर सिटीजन को बैंक अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है.
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक बार फिर से अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Fixed Deposits) को निवेश के लिए ओपन कर दिया है. SBI ने 'अमृत कलश' फिक्स्ड डिपॉजिट दोबारा शुरू किया है. ये 400 दिनों की स्पेशल FD स्कीम है. इससे पहले बैंक ने इस रिटेल टर्म डिपॉजिट स्कीम को एक निश्चित अवधि के लिए लॉन्च किया था और यह 15 फरवरी, 2023 से 31 मार्च 2023 तक निवेश के लिए उपलब्ध थी. बैंक इसमें निवेश पर 7 फीसदी से अधिक की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है.
कितना मिल रहा है ब्याज?
SBI की वेबसाइट के अनुसार, 400 दिनों की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 7.10 फीसदी की दर से इंटरेस्ट देगा. इसके अलावा सीनियर सिटीजन को इसके तहत 7.60 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. निवेश के लिए ये स्कीम 30 जून तक उपलब्ध है. अगर सामान्य निवेशक इस स्कीम के तहत अगर एक लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो उन्हें सालाना 8,017 रुपये की कमाई ब्याज के रूप में होगी. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज के रूप में 8,600 रुपये मिलेगा. ये स्कीम 400 दिनों में मैच्योर हो जाएगी. यानी आपको इस स्कीम के तहत 400 दिनों के लिए निवेश करना होगा.
लोन की सुविधा उपलब्ध
अमृत कलश स्कीम में निवेश करने वाले मंथली, तिमाही और छमाही के आधार पर ब्याज ले सकते हैं. इस स्पेशल FD डिपॉजिट पर मैच्योरिटी ब्याज, टीडीएस काटकर ग्राहकों के खाते में जमा कर दिया जाएगा. टीडीएस इनकम टैक्स के अधिनियम के तहत लागू दर पर लगाया जाएगा. अमृत कलश योजना में प्रीमैच्योर और लोन की सुविधा भी उपलब्ध है. 12 अप्रैल 2023 से ये स्कीम निवेश के लिए दोबारा ओपन हुई है.
बैंक ने बढ़ाए थे ब्याज

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









