
Sawan Adhik Purnima 2023: सावन की पहली पूर्णिमा पर 3 शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Sawan Adhik Purnima 2023: सावन अधिक पूर्णिमा मंगलवार, 1 अगस्त को पड़ रही है. सावन अधिक पूर्णिमा में देवी-देवताओं की उपासना और व्रत-उपवास रखने से विशेष लाभ मिलता है. आइए सावन अधिक पूर्णिमा पूजन विधि जानते हैं.
Sawan Purnima 2023: श्रावण माह की पहली पूर्णिमा तिथि अधिक मास में लग रही है, इसलिए इसे सावन अधिक पूर्णिमा कहा जा रहा है. सावन अधिक पूर्णिमा मंगलवार, 1 अगस्त को यानी आज है. सावन अधिक पूर्णिमा में देवी-देवताओं की उपासना और व्रत-उपवास रखने से विशेष लाभ मिलता है. आइए सावन अधिक पूर्णिमा की पूजन विधि जानते हैं.
सावन अधिक पूर्णिमा 2023 तिथि हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण अधिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 1 अगस्त को सुबह 5 बजकर 21 मिनट से लेकर 2 अगस्त को सुबह 1 बजकर 31 मिनट तक रहेगी. ऐसे में श्रावण अधिक पूर्णिमा व्रत 1 अगस्त दिन मंगलवार यानी आज को रखा जाएगा. इस दिन श्रावण मास का तृतीय मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा.
पूजा का मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण अधिक पूर्णिमा तिथि के दिन तीन बहुत ही शुभ योग बनने जा रहे हैं. इस दिन प्रीति योग और आयुष्मान योग बनेगा. वहीं, उत्तराषाढ़ नक्षत्र का भी निर्माण होने जा रहा है.
प्रीति योग- 31 जुलाई को रात 11.04 बजे से 1 अगस्त को शाम 6.52 बजे तकआयुष्मान योग- 1 अगस्त को शाम 06.52 बजे से 2 अगस्त को दोपहर 2.33 बजे तकउत्तराषाढ़ - 31 जुलाई को शाम 06.58 बजे से 1 अगस्त को शाम 04.03 बजे तक
पूजन विधि श्रावण मास की पहली पूर्णिमा पर मंगला गौरी व्रत का अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है. इस विशेष दिन पर स्नान, दान और पूजा-पाठ के साथ-साथ माता पार्वती और भगवान शिव की उपासना का सौभाग्य प्राप्त होगा. इस शुभ तिथि को पूजा-उपासना करने वालों को मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है.
सावन अधिक पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करें. नदी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दें और मंत्रों का जाप करें. इसके बाद तुलसी पूजा करें. अधिक मास की पूर्णिमा के दिन तुलसी की विशेष पूजा होती है. इसके बाद सत्यनारायण की कथा करें. फिर शाम को दीपक जलाएं. चन्द्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है, इसलिए इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से धन लाभ के साथ समृद्धि बनी रहती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










