
Sawan 2024: सावन का दूसरा सोमवार आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और दिव्य मंत्र
AajTak
Sawan Ka Doosra Somwar: सावन का दूसरा सोमवार नवमी साथ लेकर आया है. यह तिथि मां दुर्गा को समर्पित है. हर महीने के दोनों पक्ष की नवमी का महत्व अलग-अलग है. नवमी और सोमवार का अद्भुत संयोग जीवन की हर मनोकामनाओं को पूरा कर सकता है.
Sawan 2024: आज सावन का दूसरा सोमवार है. सावन का दूसरा सोमवार नवमी साथ लेकर आया है. यह तिथि मां दुर्गा को समर्पित है. हर महीने के दोनों पक्ष की नवमी का महत्व अलग-अलग है. नवमी और सोमवार का अद्भुत संयोग जीवन की हर मनोकामनाओं को पूरा कर सकता है. इस दिन उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए. नवमी के दिन शिवजी की पूजा प्रदोष काल में करना सर्वोत्तम होता है. आइए आपको सावन के दूसरे सोमवार की पूजन विधि और शुभ मुहूर्त बताते हैं.
सावन के दूसरे सोमवार ऐसे करें विधिवत पूजा इस दिन प्रातः काल स्नान करके सफेद वस्त्र धारण करें. इसके बाद शिवजी को जल और बेल पत्र अर्पित करें. उनको सफेद चीजों का भोग लगाएं. शिव मंत्र "नमः शिवाय" का जाप करें. रात के समय भी शिवजी के समक्ष घी का दीपक जलाकर शिव मंत्र का जाप करें. इस दिन जलाहार और फलाहार ग्रहण करना उत्तम होता है. नमक और अनाज का सेवन बिल्कुल न करें.
शुभ मुहूर्त सावन के दूसरे सोमवार शिव पूजन के तीन शुभ मुहूर्त हैं. पहला, सुबह 04 बजकर 17 मिनट से लेकर 04 बजकर 59 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. फिर समय सुबह 06 बजकर 17 मिनट से सुबह 07 बजकर 50 तक अमृत काल रहेगा. इसके बाद दोपहर 12 बजे से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा.
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये फूल और पत्तियां सावन के दूसरे सोमवार मनचाही संतान की प्राप्ति के लिए शिवलिंग पर धतूरे का पुष्प अर्पित करें. बेलपत्र से इच्छा पूर्ति और आयु वृद्धि होती है. जपाकुसुम से शत्रु और विरोधी शांत होते हैं. बेले के पुष्प से सौभाग्यवती और सुशील पत्नी मिलती है. हरसिंगार के पुष्पों से धन और संपत्ति मिलती है. शमी का पत्ता चढ़ाने से पापों का नाश और मोक्ष प्राप्ति होती है. शिवलिंग पर केतकी और केवड़ा अर्पित न करें.
इन दिव्य मंत्रों का करें जाप सावन के दूसरे सोमवार उत्तम स्वास्थ्य और आयु के लिए "ॐ हौं जूं सः" मंत्र का जाप करें. शीघ्र विवाह के लिए "ॐ गौरीशंकराय नमः" मंत्र का जाप करें. करियर में सफलता के लिए "ॐ विश्वनाथाय नमः" और अच्छे वैवाहिक जीवन के लिए "ॐ उमामहेश्वरायभ्याम नमः" मंत्र का जाप करें. "नमः शिवाय" का जाप करने से आपके जीवन की हर बाधा दूर हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










