
Sawan 2023: सावन के सोमवार पर आज करें इन चीजों का दान, भगवान शिव बरसाएंगे कृपा
AajTak
Sawan 2023: भगवान शिव की पूजा के लिए सावन सोमवार का पहला दिन विशेष माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की विशेष कृपा से जीवन सुख समृद्धि का आगमन होता है. साथ ही यह दिन भगवान शिव के साथ चंद्रमा से भी जुड़ा हुआ है. तो आइए जानते हैं कि सावन के पहले सोमवार पर आज किन चीजों का दान करना विशेष फलदायी है.
Sawan 2023: सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई यानी आज है. सावन सोमवार के व्रत से करोड़ों भक्तों की आस्था जुड़ी होती है. मान्यताओं के अनुसार सावन का पवित्र महीना भगवान महादेव को अति प्रिय है. साथ ही इस महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष प्रावधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के पहले सोमवार पर दान का विशेष महत्व है. आइए जानते हैं कि सावन के पहले सोमवार पर किन विशेष चीजों का दान करना चाहिए.
इन चीजों का करें दान
1. सफेद वस्त्र का दान
सावन सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान करना बड़ा ही शुभ माना जाता है. इस दिन किसी गरीब को सफेद रंग के वस्त्र का दान करें. इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. साथ ही चंद्र देव और भगवान शिव की भी कृपा मिलेगी.
2. दूध का दान
सावन सोमवार के दिन दूध का दान करना विशेष फलदायी माना जाता है. क्योंकि इस दिन दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है. उसके बाद अभिषेक किया हुआ दूध गरीबों को दान कर देनी चाहिए. इससे जीवन में शुभता का आगमन होता है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











