
Sawai Madhopur: पुलिस के हत्थे चढ़े 2 कुख्यात इनामी बदमाश, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश
Zee News
Sawai Madhopur Samachar: पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा है. दोनों आरोपियों को राजा मेड़ी नामक व्यक्ति के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
Sawai Madhopur: सवाईमाधोपुर की गंगापुरसिटी पुलिस ने वजीरपुर थाना क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात इनामी बदमाश नेहरू मीणा एवं कुंजी मीणा को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी नेहरू मीणा के खिलाफ विभिन्न थानों पर कई प्रकरण दर्ज है. छोटी उदई के विंकेश मीणा हत्याकांड में भी मुख्य आरोपी है. फिलहाल दोनों आरोपियों को अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उप अधीक्षक कालूराम मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मीणा बड़ौदा निवासी नेहरू मीणा एवं खंडीप निवासी कुंजी उर्फ कुंजी लाल मीणा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा है. दोनों आरोपियों को राजा मेड़ी नामक व्यक्ति के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










