
Sariya Rate Fall: अचानक सरिया के दाम धड़ाम... इन बड़े शहरों में सबसे सस्ता, घर बनवाने का सही मौका
AajTak
Sariya Price Fall: हाउस कंस्ट्रक्शन में सबसे महंगे बिल्डिंग मैटेरियल्स में शामिल सरिया की कीमतों में तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है और देश के कई शहरों में इसके दाम अक्टूबर की शुरुआत से ही गिर रहे हैं.
अगर आप अपना घर बनवाने का प्लान कर रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं कि बिल्डिंग मैटेरियल्स के रेट कम हो जाएं. तो फिर ये आपके लिए बिल्कुल सही मौका है. दरअसल, कंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल होने वाले महंगे सामानों में शामिल और इस पर आने वाले खर्च में अहम रोल निभाने वाला सरिया सस्ता हो गया है. अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही इसमें धड़ाधड़ गिरावट देखने को मिल रही है. देश के 10 बड़े शहर ऐसे हैं, जहां सरिया सबसे सस्ता मिल रहा है.
घर बनवाने में Sariya पर मोटा खर्च घर बनवाने में सरिया का बड़ा रोल रहता है. जहां ये आपके सपने के आशियाने को मजबूती देता है, तो वहीं कंस्ट्रक्शन खर्च में एक बड़ा हिस्सा इस पर लगता है. यही कारण है कि ये महंगे बिल्डिंग मैटेरियल्स में शामिल आइटम है. इसकी कीमतों में होने वाला उतार-चढ़ाव सीधे कंस्ट्रक्शन कॉस्ट देखने को मिलता है. फिलहाल की बात करें, तो अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही लगातार सस्ता हो रहा है. मतलब अगर आप इसे अभी खरीद कर रख लेते हैं, तो फिर घर बनवाने की लागत में कमी आने से आपकी जेब का पैसा बच सकता है.
अगर कारण की बात करें, तो कई राज्यों में हो रही बारिश को इसकी वजह माना जा सकता है. आमतौर पर इस मौसम निर्माण कार्य धीमा हो जाता है, कंक्रीट की मजबूती कम हो सकती है ऐसे में लोग हाउस कंस्ट्रक्शन प्लान को कुछ दिनों के लिए टाल देते हैं. इसका सीधा असर सरिया की बिक्री पर भी पड़ता है और ये कम हो जाती है.
सरिया की कीमतों में इतनी गिरावट (18% GST से पहले)
इसके अलावा अन्य शहरों में सरिया के ताजा रेट के बारे में बात करें, तो दिल्ली में ये 42,300 रुपये, हैदराबाद में 40,500 रुपये, चेन्नई में 44.000 रुपये, मुंबई में 43,000 रुपये, जालना में 43,000 रुपये और गोवा में 43,500 रुपये प्रति मीट्रिक टन बिक रहा है.
ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर का रेट Sariya Price हर रोज बदलते हैं और आप अपने शहर की संशोधित कीमतों को घर बैठे ही आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आयरनमार्ट की वेबसाइट (ayronmart.com) पर जाना होगा और इसमें TMT सरिया के लेटेस्ट रेट अपडेट की पूरी जानकारी मिल जाएगी. बता दें कि वेबसाइट पर बताई गई कीमतें सरिया पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी से अलग होती हैं और इसके जुड़ने से ये बढ़ जाती हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










