Sanjay Raut on BJP: 'पार्टी को तोड़ने का प्रयास बदले की भावना से हुआ', संजय राउत का बीजेपी पर निशाना
AajTak
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार गिरने के बाद शिवसेना लगातार बीजेपी और बागी विधायकों पर निशाना साध रही है. इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि पार्टी को तोड़ने का प्रयास बदले की भावना से हुआ है. हमारी ऑक्सीजन पावर-सत्ता नहीं है. पार्टी है इसलिए सत्ता है. पार्टी में लोग आते हैं और चले जाते हैं. हमारे लोग भी चले गए, लेकिन ये लोग (बागी विधायक) वापस चुनकर कैसे आएंगे. ये तो शिवसेना के नाम पर और हमारी मेहनत से चुनकर आए थे. हम दोबारा चुनकर आएंगे और काम करेंगे. देखें शिवसेना नेता ने और क्या कुछ कहा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











