
Sanjay Raut ED Action: 'फिर भी शिवसेना नहीं छोडूंगा...', ईडी एक्शन को लेकर संजय राउत ने किया ट्वीट
AajTak
संजय राउत के खिलाफ ईडी का शिकंजा कसा है. पात्रा चॉल घोटाले में जांच के लिए ईडी की टीम मुंबई में उनके घर पहुंची है. पड़ताल जारी है. इस बीच संजय राउत ने ट्वीट किया है और कहा है कि फिर भी शिवसेना नहीं छोड़ेंगे. राउत ने अपने ट्वीट में लिखा कि उनका किसी भी घोटाले से कोई लेना देना नहीं है, उनके खिलाफ हो रही कार्रवाई झूठी है, उनके खिलाफ मिले सबूत भी झूठे हैं. ट्वीट में संजय राउत में लिखा कि महाराष्ट्र और शिवसेना की लड़ाई जारी रहेगी. दरअसल गोरेगांव इलाके में पात्रा चॉल को डेवलप किया जाना था. म्हाडा ने इसका टेंडर गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया. लेकिन वहां अवैध तरीके से जमीन 9 बिल्डरों को बेच दिए गए.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











