
Sanjay Raut: 'मैं झुकूंगा नहीं, ना पार्टी छोड़ूंगा', ED दफ्तर पहुंचने के बाद बोले संजय राउत
AajTak
संजय राउत की नींद ठीक से खुली भी नहीं थी कि घर पर धमक पड़े ईडी के अधिकारी. सुबह-सुबह शिवसेना सांसद राउत की नींद खराब कर दी. पात्रा चॉल घोटाले में करीब-करीब 9 घंटे की पूछताछ के बाद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने हिरासत में ले लिया है. यानी अब सवाल-जवाब का सिलसिला आगे बढ़ेगा और अगर ईडी संतुष्ट नहीं हुआ तो राउत की गिरफ्तारी हो सकती है. संजय राउत को लेकर ED की टीम दफ्तर पहुंची है. संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर आरोप लगाया है कि ये कार्रवाई महाराष्ट्र को कमजोर करने के लिए है. देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











