
Sania Mirza-Shoaib Malik: तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का बड़ा ऐलान!
AajTak
पाकिस्तानी मीडिया में यह खबरें तेजी से आईं कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया है. यह खबरें अभी भी सुर्खियों में बनी हुई हैं कि दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे. मगर इसी बीच टेनिस स्टार सानिया और पाकिस्तानी क्रिकेटर ने नए टॉक शो का बड़ा ऐलान किया है...
Sania Mirza-Shoaib Malik: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने तलाक की खबरों के बीच एक बड़ा ऐलान कर दिया है. दोनों अब जल्द ही साथ में नजर आने वाले हैं. दरअसल, सानिया और शोएब ने ऐलान किया है कि वह टॉक शो लाने वाले हैं.
इस प्रोग्राम में टेनिस सनसनी सानिया और उनके पति शोएब मलिक साथ नजर आने वाले हैं. उन्होंने अपने इस शो के नाम का भी खुलासा किया है. इस नए प्रोग्राम का नाम 'मिर्जा मलिक शो' रखा है. इसका पोस्टर भी काफी वायरल हो रहा है. यह शो पाकिस्तानी चैनल पर आने वाला है.
तेजी से चल रही हैं सानिया-शोएब के तलाक की खबरें
दरअसल, हाल ही में पाकिस्तानी और यूएई की मीडिया में यह खबरें तेजी से आ रही थीं कि सानिया और शोएब मलिक ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया है. यह खबरें अभी भी सुर्खियों में बनी हुई हैं दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे.
दावा किया गया था कि शोएब ने सानिया को एक शो के दौरान धोखा दिया था. तभी से रिश्तों में खटास आ गई थी. हालांकि अभी सानिया और शोएब की ओर से इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है. मगर इस बीच नए शो का ऐलान जरूर हो गया है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







