
Sandeep Lamichhane Rape Case: नाबालिग से रेप का आरोपी क्रिकेटर फरार... इस टीम के कप्तान को ढूंढ रही पुलिस
AajTak
काठमांडू की एक होटल में 17 साल की नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान संदीप लामिछाने बुरी तरह फंस गए हैं. वह अब तक फरार हैं और उनकी लोकेशन पता नहीं चल पा रहा है. 22 साल के संदीप ने एक पोस्ट शेयर कर खुद को निर्दोष और बीमार बताया है. कहा कि जल्द लौटकर केस लड़ेंगे...
Sandeep Lamichhane Rape Case: हाल ही में खेल जगत को एक शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक क्रिकेटर पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ है. मगर यह खिलाड़ी अब तक अपने देश नहीं लौटा है. यह घटना नेपाल की है. यह स्टार क्रिकेटर नेपाल टीम के कप्तान संदीप लामिछाने हैं.
संदीप अब भी फरार है और उसकी लोकेशन का पता भी नहीं चल पा रहा है. संदीप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए खुद को निर्दोष बताया है. मगर इसी बीच नेपाल पुलिस ने संदीप की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद ली है. इंटरपोल ने संदीप के खिलाफ 'डिफ्यूजन' नोटिस जारी किया है.
अपने देश नहीं लौटे संदीप लामिछाने
दरअसल, संदीप लामिछाने नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान हैं, लेकिन रेप के आरोप के बाद नेपाल क्रिकेट संघ (CAN) ने 8 सितंबर को ही एक आदेश जारी कर संदीप को सस्पेंड कर दिया है. संदीप पर एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने काठमांडू की एक होटल में रेप का आरोप लगाया है.
संदीप के खिलाफ एक अदालत ने गिरफ्तार वारंट भी जारी किया था, लेकिन अब तक संदीप अपने देश नहीं लौटे हैं. उनकी लोकेशन का भी पता नहीं चल सका है. बता दें कि संदीप वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) खेल रहे थे, लेकिन वहां से भी रवाना हो गए हैं. मगर अभी संदीप कहां हैं, यह पता नहीं चल सका है.
'समझ ही नहीं आ रहा क्या करूं, क्या ना करूं'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









