
Samsung Republic Day Sale: आधी कीमत पर मिल रहे हैं फोन्स, टीवी और दूसरे सामान
AajTak
Samsung की Grand Republic Sale शुरू हो गई है. ये सेल 21 जनवरी तक चलेगी. इस सेल में 61 परसेंट तक का डिस्काउंट Galaxy स्मार्टफोन मॉडल्स पर दिए जा रहे हैं. यानी आप आधी कीमत पर स्मार्टफोन खरीद सकते हैं. इसके अलावा दूसरे प्रोडक्ट्स को भी बंपर छूट के साथ बेचा जा रहा है.
Samsung India ने Grand Republic Sale की घोषणा कर दी है. इसमें Samsung के कई प्रोडक्ट्स को बंपर डील और कैशबैक ऑफर के साथ बेचा जा रहा है. इस सेल में Galaxy स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, टैबलेट्स, वेयरेबल्स, सैमसंग टीवी और डिजिटल अप्लायंसेज को छूट के साथ बेचा जा रहा है.
सैमसंग की ग्रांड रिपब्लिक डे सेल का फायदा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स और सैमसंग शॉप ऐप के जरिए लिया जा सकता है. ये सेल शुरू हो गई है और 21 जनवरी तक चलेगी. इस सेल में 61 परसेंट तक का डिस्काउंट Galaxy स्मार्टफोन मॉडल्स पर दिए जा रहे हैं.
इन फोन्स पर बंपर छूट
इस सेल में बंपर डिस्काउंट का फायदा Galaxy Z Fold4, Galaxy S21 FE, Galaxy S20 FE, Galaxy M33 पर लिया जा सकता है. इसके अलावा Galaxy Z Fold4 बायर्स को Galaxy Watch4 Classic को केवल 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. जबकि Galaxy Z Flip4 के साथ Galaxy Watch4 Classic को केवल 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
कंपनी ने कहा है कि सैमसंग के Galaxy A73 मॉडल को खरीदने पर Galaxy Buds2 ईयरबड्स को केवल 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. स्मार्टफोन डील्स के अलावा बायर्स गैलेक्सी लैपटॉप खरीदने पर 38 परसेंट का डिस्काउंट ले सकते हैं. जबकि गैलेक्सी टैबलेट्स, वेयरेबल्स और एक्सेसरीज पर 63 परसेंट की छूट का फायदा लिया जा सकता है.
टीवी और दूसरे आइटम्स पर भी डिस्काउंट

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










