
Samsung Galaxy Z Fold 6 और Flip 6 की रिकॉर्ड बुकिंग, सेल से पहले लोग कर रहे बंपर प्री-ऑर्डर
AajTak
Samsung Galaxy Z Fold 6 Pre-Order: सैमसंग के लेटेस्ट फोन्स को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिलता है. कंपनी ने Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है. इन दोनों ही फोन का प्री-ऑर्डर 10 जुलाई को शुरू हुआ था. कंपनी का कहना है कि उन्हें रिकॉर्ड प्री-ऑर्डर मिले हैं. इन डिवाइसेस को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है.
Samsung ने अपने लेटेस्ट Fold और Flip फोन्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने कहना है कि उन्हें प्रीबुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को शुरुआती 24 घंटे में पिछली जनरेशन के फोल्ड और फ्लिप के मुकाबले 40 परसेंट ज्यादा प्री-ऑर्डर मिला है.
बता दें कि कंपनी ने 10 जुलाई को इस स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू किया था. कंपनी ने नए स्मार्टफोन्स के साथ Galaxy Watch Ultra, Galaxy Watch7, Galaxy Buds3 Pro और Galaxy Buds3 को भी लॉन्च किया था. ये सभी डिवाइस 24 जुलाई से सेल पर आएंगे.
Samsung Galaxy Z Fold 6 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये है. वहीं Flip 6 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 रुपये है. भारत में Galaxy Watch 7 को 29,999 रुपये, Galaxy Watch Ultra को 59,999 रुपये, Galaxy Buds3 को 14,999 रुपये और Galaxy Buds3Pro को 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 6, Flip 6 First Impressions: AI फीचर्स से लैस है कंपनी नया फोल्डेबल फोन
Fold 6 और Flip 6 को प्री-ऑर्डर करने वाले यूजर्स को कई ऑफर्स मिलेंगे. यूजर्स इन फोन की स्क्रीन रिप्लेसमेंट सिर्फ 999 रुपये में दो बार करा सकेंगे. इसके अलावा यूजर्स को Watch 7, Galaxy Watch Ultra और Buds3 सीरीज पर 35 परसेंट का डिस्काउंट मिलेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










