
Samsung Galaxy S25 Ultra की पहली सेल, होगी 20 हजार रुपये तक की सेविंग
AajTak
Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन की आज पहली सेल होने जा रही है. यह सेल Amazon, Samsung पोर्टल के अलावा अन्य पार्टनर पर शुरू होगी. 200MP कैमरा समेत इसमें कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें बड़ा डिस्प्ले और 1TB तक की स्टोरेज देखने को मिलती है. आइए Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं.
Samsung ने 22 जनवरी को भारत समेत दुनियाभर में Samsung Galaxy S25 Ultra को लॉन्च किया था और आज यानी 3 फरवरी को इस फोन की सेल शुरू होने जा रही है. यह Samsung के इस हैंडसेट की पहली सेल है. पहली सेल के दौरान कई अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं.
Amazon India पर लिस्टेड डिटेल्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S25 Ultra पर कई अच्छे बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं. HDFC Bank का कार्ड इस्तेमाल करके यूजर्स 8 हजार रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक हासिल कर सकते हैं.
Samsung ने Samsung Galaxy S25 Ultra के अलावा अन्य दो हैंडसेट को भी लॉन्च किया था, जिनके नाम Samsung Galaxy S25 और Samsung Galaxy S25 Plus है. यहां Samsung Galaxy S25 बेस विरएंट है. Samsung Galaxy S25 और Samsung Galaxy S25 Plus में डिस्प्ले का अंतर है.
Samsung Galaxy S25 Ultra तीन वेरिएंट में आता है. इसमें एक 12GB+256GB स्टोरेज, दूसरा 12GB+512GB और तीसरा 12GB+ 1TB स्टोरेज वेरिएंट है. 12GB+256GB की कीमत 1,11,999 12GB+512GB की कीमत 1,29,999 रुपये है और 12GB+ 1TB स्टोरेज की कीमत 1,65,999 रुपये है.
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9-inch (1400×3120 pixels) Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन मिलता है, स्क्रीन प्रोटेक्शन Corning Gorilla Armor Protection मिलती है.
यह भी पढ़ें: Budget 2025: खुशखबरी! स्मार्टफोन्स होंगे सस्ते, लेकिन प्रीमियम इंटरैक्टिव स्मार्ट डिस्प्ले होंगे महंगे

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








