
Samsung Galaxy S22 Review: हर कोई पूछता है नाम, iPhone से भी बेहतर लगता है ये फोन
AajTak
Samsung Galaxy S22 Review: हर साल आप कई फोन देखते होंगे, लेकिन कुछ ऐसे होते है जो लंबे समय तक आपके जेहन में बने रहते हैं. वैसे तो सैमसंग के पोर्टफोलियो में कई खास फोन्स हैं, लेकिन Galaxy S22 कई मामलों में बेहद दिलचस्प है. अभी ये फोन काफी कम कीमत पर मिल रहा है, तो क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?
सैमसंग हर साल अपनी फ्लैगशिप S-सीरीज में कुछ बेहद दिलचस्प फोन्स लॉन्च करता है. इस साल की शुरुआत में कंपनी ने Samsung Galaxy S22 सीरीज लॉन्च की थी और इसका सबसे दिलचस्प फोन Galaxy S22 रहा. फोन दिलचस्प क्यों है और इसमें ऐसा क्या खास? इसे आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि लॉन्च होने के महीनों बाद भी मैं आपसे इसकी चर्चा कर रहा हूं.
लंबे समय तक इस फोन को यूज करने के बाद इसे लेकर कुछ ऐसी बाते हैं, जो आपको जरूर जाननी चाहिए. अगर आप एक कॉम्पैक्ट प्लस पावर पैकेज वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो ये फोन आपको निराश नहीं करेगा. इसमें टॉप नॉच फीचर्स के साथ बेहतरीन डिजाइन मिलता है, जो लोगों को को काफी पसंद आता है. आइए एक नजर डालते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स पर.
डिस्प्ले- 6.1-inch FHD+ Dynamic AMOLED स्क्रीन
प्रोसेसर- Qualcomm Snapdragon 8 Gen1
कैमरा- 50MP + 12MP + 10MP रियर और 10MP फ्रंट लेंस
बैटरी- 3700mAh चार्जिंग 23W

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










