
Samsung Galaxy M56 की सेल, मिलेगा 3000 रुपये का डिस्काउंट, Amazon पर है ऑफर
AajTak
Samsung Galaxy M56 Price in India: सैमसंग के लेटेस्ट फोन की आज सेल है. हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy M56 की, जिसे आप Amazon से खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन पर कई हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. ये फोन 50MP के मेन लेंस वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है.
Samsung Galaxy M56 की आज यानी 23 अप्रैल को पहली सेल है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को हाल में लॉन्च किया था, जिसे आप आज से खरीद पाएंगे. ये स्मार्टफोन Amazon पर दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. डिवाइस 30 हजार रुपये के बजट में आता है, जिसमें दमदार फीचर्स दिए गए हैं.
हैंडसेट AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1480 प्रोसेसर, 50MP के कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है. इसमें 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. स्मार्टफोन को आप बैंक डिस्काउंट के बाद खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
सैमसंग के मिड रेंज डिवाइस को आप दो कॉन्फिग्रेशन में खरीद सकते हैं. Samsung Galaxy M56 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है. वहीं इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है. इस फोन पर सेल में 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Samsung और Xiaomi स्मार्टफोन सेल में गिरावट, भारत में इस कंपनी ने मारी बाजी
ये ऑफर HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिल रहा है. स्मार्टफोन लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर में आता है. इसे आप Amazon से डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं.
Samsung Galaxy M56 में 6.7-inch का फुल HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus का इस्तेमाल किया गया है. स्मार्टफोन Exynos 1480 प्रोसेसर के साथ आता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










