
Samsung Galaxy M14 5G जल्द होगा लॉन्च, कम बजट में मिलेगा 5G फोन, इतना होगा दाम
AajTak
Samsung Galaxy M14 5G Price: सैमसंग जल्द ही एक बजट 5G फोन भारत में लॉन्च करने वाली है. इस स्मार्टफोन में 50MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है. फोन को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 25W की चार्जिंग के साथ आएगी. फोन 17 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी फीचर्स.
Samsung जल्द ही एक बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने Samsung Galaxy M14 5G को टीज किया है, जो 17 अप्रैल को लॉन्च होगा. कंपनी ने इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है. माइक्रोसाइट के मुताबिक ये स्मार्टफोन 15 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च होगा.
इस हैंडसेट में 6000mAh की बैटरी मिलेगी. स्मार्टफोन के दूसरे मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 50MP का कैमरा, 5nm का प्रोसेसर, बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी मिलेगी. कंपनी इसे दूसरे मार्केट में लॉन्च कर चुकी है. आइए जानते हैं इस हैंडसेट की डिटेल्स.
सैमसंग का ये स्मार्टफोन बजट 5G सेगमेंट में नई एंट्री होगी. हैंडसेट 17 अप्रैल की दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. ब्रांड ने इसकी कीमत टीज की है, जो 14 हजार रुपये से कम होगी. कयास हैं कि कंपनी इस फोन को 13,499 या 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर सकती है. सैमसंग इसे सिल्वर, ब्लू और डार्क ब्लू कलर में लॉन्च कर सकती है.
कंपनी ने इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है. हालांकि, ये फोन दूसरे मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है. ऐसे में इसके फीचर्स की जानकारी पहले से मौजूद है. स्मार्टफोन में 6.6-inch का IPS LCD Infinity-U डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है.
फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर मिलेगा, जो 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा. फोन में स्टोरेज को एक्सपैंड करने के लिए माइक्रो SD कार्ड का ऑप्शन भी मिलेगा. फोन Android 13 पर बेस्ड OneUI पर काम करेगा. इसमें 50MP + 2MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है.
फ्रंट में कंपनी 13MP का सेल्फी कैमरा दे सकती है. डिवाइस को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










