
Samsung Galaxy M12 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, 12 हजार के अंदर हो सकती है कीमत
AajTak
Samsung Galaxy M12 को हाल ही में वियतनाम में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था. अब जानकारी मिली है कि भारत में इसे अगले महीने या मार्च में ही लॉन्च किया जा सकता है. सैमसंग का ये फोन Galaxy M11 का ही अपग्रेड है और कंपनी के एफोर्डेबल गैलेक्सी M सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है.
Samsung Galaxy M12 को हाल ही में वियतनाम में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था. अब जानकारी मिली है कि भारत में इसे अगले महीने या मार्च में ही लॉन्च किया जा सकता है. सैमसंग का ये फोन Galaxy M11 का ही अपग्रेड है और कंपनी के एफोर्डेबल गैलेक्सी M सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है. रिपोर्ट से जानकारी ये भी मिली है कि Galaxy M12 की कीमत भारत में 12 हजार रुपये के आसपास रखी जा सकती है. हालांकि, इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में सैमसंग की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है. न्यूज एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट से जानकारी सामने आई है कि सैमसंग देश में अपनी Galaxy M सीरीज का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है और अगले महीने यानी मार्च में Samsung Galaxy M12 को लॉन्च किया जा सकता है. टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने भी ऐसा ही पोस्ट ट्विटर पर शेयर किया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, Samsung Galaxy M12 की कीमत भारत में 12,000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है. हालांकि, टिप्स्टर ने दावा किया है कि इस नए स्मार्टफोन की कीमत 12 हजार रुपये के अंदर होगी.
चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








