
Samsung की सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज बिक्री के लिए उपलब्ध, अभी लेने पर ढेरों ऑफर
AajTak
Samsung Galaxy S22 Series और Samsung Tab S8 Series को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है. इसे खरीदने पर कंपनी अभी बंपर डिस्काउंट भी दे रही है.
Samsung ने कुछ समय पहले Galaxy S22 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था. इस सीरीज में Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra शामिल हैं. अब इसे सेल के लिए देश में उपलब्ध करवा दिया गया है. इसके साथ Galaxy Tab S8 सीरीज को भी उपलब्ध करवा दिया गया है.
Samsung Galaxy S22 सीरीज के साथ अभी डिस्काउंट भी कस्टमर्स को ऑफर कर रहा है. Samsung Galaxy S22 के किसी मॉडल को खरीदने पर बैंक ऑफर और बंडल ऑफर्स दिए जा रहे हैं. जिसमें इस सीरीज के स्मार्टफोन साथ Galaxy Buds 2 और Galaxy Watch 4 को खरीदने पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- Galaxy S22 Ultra First Impression: कैसा है सैमसंग का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन?
Samsung Galaxy S22 सीरीज को भारत में by Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है. ये नए स्मार्टफोन्स Android 12 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करते हैं. ये कंपनी की अबतक की सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज है.
कीमत और उपलब्धता
इस सीरीज को ई-कॉमर्स साइट Amazon, Samsung.com के अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है. Samsung Galaxy S22 की कीमत 72,999 रुपये से शुरू होती है जबकि Galaxy S22+ की कीमत 84,999 रुपये से शुरू होती है. Samsung Galaxy S22 Ultra की कीमत 1,09,999 रुपये से शुरू होती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










