
Samsung की बैटरी टेक पर उठे सवाल! 1.8 लाख कारों में आग का खतरा, रिकॉल जारी
AajTak
Cars Recall: साउथ कोरियन कंपनी Samsung जिन कार कंपनियों को बैटरी टेक्नोलॉजी (Battery Tech) सप्लाई करता है उनमें आग लगने का खतरा मंडरा रहा है. अब अलग-अलग कार कंपनियों ने अपने तकरीबन 1.8 लाख कारों को(Recall) वापस मंगवाया है.
साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग दुनिया भर में अपने स्मार्टफोन और बैटरी टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर है. कंपनी न केवल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज का निर्माण करती है बल्कि दुनिया के कई दिग्ग्ज वाहन निर्माताओं को बैटरी टेक्नोलॉजी भी सप्लाई करता है. ख़बर आई है कि, Samsung जिन कार कंपनियों को बैटरी टेक्नोलॉजी (Battery Tech) सप्लाई करता है उनमें आग लगने का खतरा मंडरा रहा है. अब अलग-अलग कार कंपनियों ने अपने तकरीबन 1.8 लाख कारों को (Recall) वापस मंगवाया है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक साल में, फोर्ड, स्टेलेंटिस और वोक्सवैगन सहित कई कंपनियों ने अपनी उन कारों को रिकॉल किया है, जिसमें सैमसंग बैटरी टेक का इस्तेमाल किया गया है. बताया जा रहा है कि, इस रिकॉल का मूल कारण सैमसंग की हाई वोल्टेज बैटरी तकनीक है, जिसने इन कंपोनेंट्स को सप्लाई किया है. कंपनी ने अब आगे आकर 1,80,196 कारों में संभावित आग के खतरे की ऐलान किया है.
ये कारें हुई हैं प्रभावित: अमेरिका में NHTSA (नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन) के अनुसार, इन बैटरी पैक में मौजूद सेपरेटर (Separators) को काफी नुकसान हुआ है. फोर्ड की जांच से पता चला है कि सैमसंग के हाई वोल्टेज सेल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस के दौरान सेपरेटर लेयर में कुछ खामियां पाई गई हैं, जिसके चलते ये समस्या देखने को मिल रही है.
इस रिकॉल में फोर्ड की कई कारें प्रभावित हुई हैं. जिसमें एस्केप मॉडल (2020-2024 के बीच निर्मित), लिंकन कॉर्सेयर (2021-2024 के बीच निर्मित) शामिल हैं. जहाँ तक फॉक्सवैगन कारों का सवाल है, VW और सैमसंग दोनों ने अभी तक इस मामले में कोई डिटेल्स शेयर नहीं किया है. बताया जा रहा है कि, फॉक्सवैगन के रिकॉल में 2022 में मैन्युफैक्चर्ड ऑडी ए 7 और 2022-2023 के बीच बनी हुई ऑडी क्यू 5 शामिल हैं.
दूसरी ओर फ्रेंच कार कंपनी स्टेलेंटिस की गाड़ियाँ इस रिकॉल से सबसे ज़्यादा प्रभावित होती दिख रही हैं. सैमसंग के अनुसार, 2020-2024 के बीच निर्मित जीप रैंगलर 4एक्सई और 2022-2024 के बीच निर्मित जीप ग्रैंड चेरोकी 4एक्सई की तकरीबन 1,50,096 यूनिट्स इस रिकॉल से प्रभावित हैं. ये दोनों ही गाड़ियाँ प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन तकनीक से लैस हैं.
अब इन कारों का क्या होगा...

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







