
Samsung का सबसे सस्ता 90Hz डिस्प्ले वाला फोन भारत में कल होगा लॉन्च, जानें ऐसी स्क्रीन का फायदा
AajTak
Samsung Galaxy M12 को भारत में कल यानी 11 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इसे पिछले महीने वियतनाम में देखा गया था.
Samsung Galaxy M12 को भारत में कल यानी 11 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इसे पिछले महीने वियतनाम में देखा गया था. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस अपकमिंग फोन के लिए जारी किए गए बैनर में लिखा गया है कि ये भारत में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा. आपको बता दें 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के UI (यूजर इंटरफेस) ट्रांजिशन्स और एनिमेशन्स को अल्ट्रा-स्मूद और फास्ट बनाता है. बजट सेगमेंट में आमतौर पर स्मार्टफोन्स 60Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आते हैं. कल यानी 9 मार्च को मोटोरोला ने 10,999 रुपये में Moto G30 को लॉन्च किया है. जो फिलहाल 90Hz डिस्प्ले वाला भारत का सबसे सस्ता फोन है. बहरहाल, Galaxy M12 की बात करें तो ऐमेजॉन पर जारी पोस्टर के मुताबिक ये भारत का सबसे सस्ता 90Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन होगा. चूंकि मोटोरोला ने अपने G30 फोन की कीमत 10,999 रुपये रख दी है. ऐसे में ये देखना ये दिलचस्प होगा कि सैमसंग अपने फोन की कीमत कितनी तय करता है. हालांकि, पहले एक टिप्स्टर के हवाले से ये जानकारी मिली थी कि सैमसंग के अपकमिंग फोन की कीमत 12 हजार के आसपास होगी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










