
Samrat Prithviraj फ्लॉप, पर 'चंद बरदाई' के रोल में छाए Sonu Sood, देखें ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो
AajTak
सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर इस कदर ढेर होगी ये बात किसी ने नहीं सोची थी. फिल्म को अक्षय कुमार का स्टारडम भी नहीं बचा पाया. मूवी पहले ही हफ्ते में सिमटती दिख रही है. मूवी में चंद बरदाई के रोल में सोनू सूद फैंस को बेहद पसंद आए. देखें उनके लुक ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी.
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की हालिया रिलीज फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का चाहे बॉक्स ऑफिस पर डंका ना बजा हो, लेकिन फिल्म में चंद बरदाई के रोल में दिखे सोनू सूद की एक्टिंग का जलवा जरूर दिखा. सोनू सूद के काम की काफी तारीफ भी हुई. चंद बरदाई के गेटअप में सोनू सूद फैंस को बेहद पसंद आए.
सोनू सूद का ट्रांसफॉर्मेशन सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपने इस लुक की जर्नी शेयर की है. कैसे वे सोनू सूद से सम्राट पृथ्वीराज मूवी के चंद बरदाई बने, वीडियो में उनके ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाया गया है. सोनू सूद वीडियो में अपने मेकअप रूम में बैठे हैं. मेकअप आर्टिस्ट की टीम उनके लुक को क्रिएट करती है. ये वीडियो काफी मजेदार है और एक्टर के फैंस के लिए ट्रीट है.
My journey with Samrat Prithviraj. #ChandBardai pic.twitter.com/n7Fgdz0pNw
फैंस ने लुटाया प्यार सोन सूद के इस ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं. एक्टर के लुक को दमदार बता रहे हैं. उनके काम की सराहना कर रहे हैं. लेकिन उससे भी मजेदार बात ये है कि लोग मसीहा बने सोनू सूद से मदद की अपील भी कर रहे हैं. यूजर लिखता है- सर आप क्यों मेरी परेशानी को दूर नहीं कर रहे. क्यों मेरी बात का जवाब नहीं दे रहे. दूसरे ने लिखा- मुझे पैसों की बहुत जरूरत है. छोटी सी मदद कर दीजिए. कुछ यूजर्स ने फिल्म के फ्लॉप होने पर भी कमेंट किया है. एक शख्स लिखता है- आप इस बकवास मूवी से कैसे जुड़ गए.
फ्लॉप हुई सम्राट पृथ्वीराज सोनू सूद ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में फिल्म के फ्लॉप होने पर रिएक्ट किया था. उनका कहना था कि पोस्ट पेनडेमिक चीजें बदल गई हैं. सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर इस कदर ढेर होगी ये बात किसी ने नहीं सोची थी. फिल्म को अक्षय कुमार का स्टारडम भी नहीं बचा पाया. मूवी पहले ही हफ्ते में सिमटती दिख रही है. सम्राट पृथ्वीराज ने 6 दिन में बड़ी मुश्किल से 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. अक्षय कुमार, सोनू सूद के अलावा फिल्म में मानुषी छिल्लर और संजय दत्त भी अहम रोल में हैं. बहुत जल्द फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन भी मालूम पड़ जाएगा.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










