
Samastipur: शराबी पति की हत्या कर शव आंगन में फेंका, फिर चिल्लाकर करने लगी नाटक
AajTak
समस्तीपुर में एक पत्नी ने शराबी पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि महिला का पति शराब पीने का आदी था और नशे में उसके साथ मारपीट करता था. रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया.
बिहार के समस्तीपुर जिले में एक महिला ने अपने शराबी पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
यह घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथपुर वार्ड 4 की है. बताया जा रहा है कि मृतक रामबहादुर सिंह शराब और नशे करने का आदी था. इसके चलते वह पत्नी से मारपीट करता था. इसके अलावा मृतक रामबहादुर सिंह देसी शराब बनाने और बेचने का गैर-कानूनी काम भी करता था. शराब की लत की वजह से वह जमीन जायदाद तक बेच चुका था. उसके पास रहने के लिए सिर्फ एक ही घर बचा था.
मृतक देसी शराब बेचने का काम करता था
आरोपी महिला ललिता ने पुलिस को बताया कि खुद के गुजर-बसर के लिए उसने किसी उधार पैसे लिए थे. इसे उसके पति ने मारपीट कर छीन लिया था. शराबी पति के हरकतों से तंग आकर ललिता ने बीती रात अपने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी और घर से बाहर निकलकर जोर-जोर से हल्ला करने लगी कि उसके पति की किसने हत्या कर लाश आंगन में फेंक दी है.
आरोपी महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया
ग्रामीणों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. डीएसपी शिवम कुमार ने मोबाइल पर बताया कि पति-पत्नी के बीच रुपये को लेकर झगड़ा होता था. इसकी वजह दोनों के बीच मारपीट हुई और महिला ने अपने पति का कत्ल कर दिया. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











