
Samastipur: जेल से बाहर निकलना ब्लाक प्रमुख पति को पड़ा 'महंगा', अपराधियों ने घर में घुसकर मारी गोली
Zee News
Samastipur Crime News: घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर पूसा प्रखंड प्रमुख के पति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक को तीन गोली मारी गई, जिससे प्रमुख पति के मौके पर ही मौत हो गई.
Samastipur: बिहार में अपराधियों का कहर जारी है. क्या गांव, क्या शहर और क्या राजधानी, अपराधी दिनदहाड़े लूट, हत्याकांड और डकैती जैसे अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों का तांडव हर जगह देखने को मिल रहा है. ताजा मामला समस्तीपुर के पूसा से सामने आया है. यहां अपराधियों ने पूसा प्रखंड (Pusa Block) की प्रमुख रविता तिवारी के पति अन्नू तिवारी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दिया. मामला वैनी ओपी क्षेत्र के रैपुरा गांव का है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर पूसा प्रखंड प्रमुख के पति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक को तीन गोली मारी गई, जिससे प्रमुख पति के मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दिनदहाड़े हुए हत्या से इलाके में दहशत है. वहीं, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. हत्या की इस वारदात को आपसी रंजिश की वजह बताई जा रही है. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच में जुट गई है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








