
Salman Khurshid की Congress को सलाह: BJP की तरह बड़ा सोचें, Success होने का यही है एकमात्र Formula
Zee News
कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) को लगता है कि पार्टी को भाजपा (BJP) की तरह बड़ा सोचना चाहिए, तभी वह मौजूदा स्थिति से बाहर निकल सकती है.
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) को लगता है कि पार्टी को भाजपा (BJP) की तरह बड़ा सोचना चाहिए, तभी वह मौजूदा स्थिति से बाहर निकल सकती है. खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस को इस निराशावादी दृष्टिकोण को नहीं अपनाना चाहिए कि वह बहुत छोटी एवं कमजोर हो चुकी है और अपनी खोई जमीन वापस नहीं पा सकती. उसे भाजपा की तरह बड़ा सोचना चाहिए. न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने कहा, ‘मैंने पश्चिम बंगाल और असम से एक चीज सीखी है, आपको यह कभी भी स्वीकार नहीं करना चाहिए कि आप आप बहुत छोटे हैं, कमजोर हैं और किसी क्षेत्र या राज्य में कुछ बड़ा नहीं कर सकते. उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि भाजपा उन जगहों पर भी बड़ी सोच के साथ उतरी, जहां उनका कोई अस्तित्व ही नहीं था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









