
Salman Khan News: मूसेवाला जैसा हाल करने की धमकी किसने दी? देखें सलमान खान ने क्या बताया
AajTak
Salman Khan News: मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस की तफ्तीश अभी जारी है लेकिन मुंबई में मिली एक चिट्ठी से कोहराम मच गया है. एक्टर सलमान ख़ान और उनके पिता सलीम खान को 9 शब्दों वाली एक चिट्ठी मिली है, जिसमें लिखा है कि बहुत जल्द आपका मूसेवाला होगा. एक्टर सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी मामले में मुंबई पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भी इस धमकी के पीछे अपना हाथ होने से इनकार किया है, सलमान खान ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि उनका हाल फिलहाल में किसी से लड़ाई-झगड़ा-दुश्मनी नहीं हुई है. देखें

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










