
Saira Banu Health Update: अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं सायरा बानो, घर पर कर रहीं आराम
AajTak
बता दें कि सायरा बानो मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थीं. अस्पताल में उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने पुष्टि की थी कि सायरा बानो का लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल्युअर हुआ था. सायरा 77 साल की हैं और अपने पति दिलीप कुमार के निधन के बाद से वह सदमे में थीं. उनके परिवार ने पुष्टि की है कि ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी. इसके चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था. अब खबर है कि सायरा बानो आईसीयू से बाहर आ गई हैं. उन्हें कुछ देर पहले अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है. अब वह अपने घर पर आ गई और आराम कर रही हैं. सायरा के प्रवक्ता ने फैंस को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा.
रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











