
Sagar Dhankhar Murder Case: वारदात की खुल सकती है परत, दिल्ली पुलिस को सुशील पहलवान की इन दो चीजों की तलाश
Zee News
पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को अब तक सुशील पहलवान (Wrestler Sushil Kumar) का मोबाइल और वारदात के वक्त पहने हुए कपड़े नहीं मिले हैं. इसी बीच पुलिस ने सुशील पर बेहद सख्त कानून लगाने की तैयारी शुरू कर दी है.
नई दिल्ली: पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस (Sagar Dhankhar Murder Case) की कड़ियां जोड़ने में जुटी दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच सर्च के बाद सुशील पहलवान (Wrestler Sushil Kumar) को उत्तराखंड से वापस दिल्ली ले आई है. दिल्ली पुलिस को इस सर्च में कुछ भी बरामद नहीं हो पाया. क्राइम ब्रांच हत्या के आरोपी सुशील पहलवान को उत्तराखंड लेकर पहुंची थी. वह उसे हरिद्वार और ऋषिकेश लेकर गई. सागर पर जानलेवा हमला करने के बाद सुशील सबसे पहले यहीं आकर रुका था. वारदात दिन वाले सुशील कुमार (Wrestler Sushil Kumar) ने जो कपड़े पहन रखे थे और मोबाइल ले रखा था. उन्हें बरामद करने के लिए पुलिस (Delhi Police) उसे हरिद्वार की हर की पौड़ी और ऋषिकेश में एक फ्लैट पर लेकर गई. वहां पर उसे दोनों चीजें नहीं मिल पाई.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









