
S Sreesanth and Sachin Tendulkar: एस. श्रीसंत के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर, दूसरी पारी के लिए दी शुभकामनाएं
AajTak
एस. श्रीसंत 2007 के टी20 एवं 2011 के वनडे विश्व कप में विजयी भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीसंत ने मिस्बाह उल हक का शानदार कैच लपका था, जिसे भारतीय फैन्स कभी नहीं भूल सकते हैं.
S Sreesanth and Sachin Tendulkar: भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत इस समय काफी सुर्खियों में हैं. श्रीसंत ने बुधवार को घरेलू क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. हाल ही में श्रीसंत केरल की तरफ से रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे. अब सचिन तेंदुलकर ने श्रीसंत के रिटायरमेंट पर प्रतिक्रिया दी है.
सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हमेशा आपको बहुत सारे स्किल वाले एक प्रतिभाशाली गेंदबाज के रूप में रेट किया. कई वर्षों तक भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एस. श्रीसंत को बधाई. आपको दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं.'
आईपीएल 2013 में कथित स्पॉट फिक्सिंग के लिए श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा था. लेकिन साल 2020 में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के लोकपाल ने उन पर लगे प्रतिबंध को घटाकर सात साल का कर दिया था. इसके बाद श्रीसंत केरल के लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी करने में कामयाब रहे थे.
एस. श्रीसंत 2007 के टी20 एवं 2011 के वनडे विश्व कप में विजयी भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं. 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीसंत ने मिस्बाह उल हक का शानदार कैच लपका था, जिसे भारतीय फैन्स कभी नहीं भूल सकते हैं. श्रीसंत ने भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल में भाग लिया है. इस दौरान उन्होंने कुल 169 विकेट चटकाए.
एस श्रीसंत ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कोच्चि टस्कर्स और राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए भी इस लुभावनी टी20 लीग में भाग लिया. श्रीसंत के नाम पर 44 आईपीएल मैचों में 29.9 की औसत से 40 विकेट दर्ज हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









