
Russia Victory day: रूस का शक्ति प्रदर्शन, यूक्रेन से जंग पर पुतिन ने कही बड़ी बात
AajTak
यूक्रेन से जंग के बीच रूस आज 77वां विजय दिवस मना रहा है. विजयी परेड में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपना भाषण यूक्रेन के इलाकों के नाम के साथ ही शुरू किया. यहां पुतिन ने डोनबास, खारकीव और मारियूपोल का जिक्र किया.
Russia Victory day: यूक्रेन से जंग के बीच रूस आज 77वां विजय दिवस मना रहा है. विजयी परेड में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपना भाषण यूक्रेन के इलाकों के नाम लेकर शुरू किया. यहां पुतिन ने डोनबास, खारकीव और मारियूपोल का जिक्र किया. पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ की गई कार्रवाई को जायज भी ठहराया.
रूस के विजय दिवस के मौके पर पुतिन ने NATO को भी घेरा. पुतिन बोले कि NATO रूस की सीमाओं के जरिए उसके लिए खतरा पैदा करने की कोशिश कर रहा था. वह आगे बोले कि यूक्रेनी लोगों ने भी परमाणु हथियारों की धमकी दी थी.
LIVE: Russia marks World War Two victory with parade https://t.co/0shwl9US8L
जंग पर क्या बोले पुतिन
विजय दिवस के मौके पर पुतिन ने कहा कि हमें यह (यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री एक्शन) करना ही पड़ता. सिर्फ यही सही चीज थी. पुतिन ने आगे कहा कि यूक्रेन पर एक्शन का फैसला संप्रभु मजबूत और स्वतंत्र देश ने लिया.
रूस क्यों मनाता है विक्ट्री डे?

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









