
Russia-Ukraine War Video: 47वें दिन यूक्रेन पर रूस के भीषण हमले, माइकोलेव में जोरदार धमाके
AajTak
रूस यूक्रेन युद्ध का आज 47वां दिन है. रूसी सेना के हमले लगातार जारी हैं. माइकोलीव में जोरदार धमाके की तस्वीरें सामने आई हैं जिससे भारी तबाही की आशंका है. इस बीच यूक्रेन ने रूस के 11 हवाई हमलों को नाकाम करने का दावा किया है. यूक्रेन में रूसी सेना के हमले लगातार जारी हैं. माइकोलीव में जोरदार धमाके की तस्वीरें सामने आई हैं जिससे भारी तबाही की आशंका है. इस बीच यूक्रेन ने रूस के 11 हवाई हमलों को नाकाम करने का दावा किया है. इसके अलावा यूक्रेन का दावा है कि जंग में रूस के 22 हजार सैनिकों को भी यूक्रेन की फौज ने मार गिराया है. देखें माइकोलेव में धमाकों की तस्वीरें.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











