
Russia Ukraine War Live Updates: जंग से पीड़ित बच्चों के लिए 5 लाख डॉलर देंगे फेडरर, एलजी ने रूस से कारोबार पर लगाए ब्रेक
ABP News
अमेरिका प्रतिनिधि ने कहा, 'यूक्रेन में जैविक हथियार बनाने की कोई प्रयोगशाला नहीं है. रूस के बॉर्डर के पास भी नहीं, कहीं भी नहीं'.
Russia Ukraine War Live: रूस यूक्रेन के बीच चल रही जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. रूस द्वारा यूक्रेन पर किए जा रहे हमले के कारण यूक्रेन के कई बड़े शहर तबाह हो गए हैं. वहीं दूसरी तरफ लाखों लोग देश छोड़ भाग रहे हैं. तबाही का आलम ये है कि युद्ध में संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक यूक्रेन में अब तक कम से कम 816 नागरिकों की जान जा चुकी है. वहीं संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि युद्ध की शुरुआत के बाद से यूक्रेन के अंदर लगभग 65 लाख लोग विस्थापित हुए हैं. दूसरी तरफ यूक्रेन का कहना है कि रूस ने जो बम छोड़े हैं उसमें कई बम फटे ही नहीं, उन्हें निष्क्रिय करने में सालों लगेंगे.
वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में यूक्रेन को लेकर बैठक में रूस और अमेरिका आमने-सामने आ गए. दरअसल, रूस ने यूक्रेन के क्षेत्र में जैविक हथियार बनाने का आरोप लगाया, जिसका जवाब अमेरिका ने दिया और रूस पर तीखा हमला बोला.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












