
Russia-Ukraine War Day 25: कीव में शांति, मारियूपोल पर रूस का कब्जा! राजेश पवार से जानें बाकी शहरों का हाल
AajTak
रूस यूक्रेन की जंग का आज 25 वां दिन है. कई शहरों पर आज हमले हो सकते हैं. दो दर्जन शहरों में हमले के सायरन बज रहे हैं हर रीजन में सायरन बज रहे हैं. सूमी, मिकोलेव, टरनोपिल, पोल्टावा, किरोवोहर्ड, खारकीव जैपोरीजिया कीनव, लवीव इवानो जायटोमिर जैसे शहरों में सायरन बज रहे हैं. रूस ने यूक्रेन के मिकोलेव में मिलिट्री बेस पर जबरदस्त हमला किया है. बताया जा रहा है कि यहां 50 सैनिक मारे गए. इसकी ताजा तस्वीरें भी सामने आई हैं. इसमें रूसी सैन्य विमान बम बरसाते दिख रहे हैं. रॉकेटों से भी हमला किया गया. इस हमले में कई इमारतें खंडहर बन गई हैं.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











