
Russia-Ukraine War: रेलवे स्टेशन पर रूस का मिसाइल अटैक, 30 की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी
AajTak
रूसी सेना की तरफ से Donetsk के Kramatorsk रेलवे स्टेशन पर हमला किया है. इस हमले में तीस लोगों की मौत का दावा है और 100 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. इन सभी लोगों का Donetsk से रेस्क्यू होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही रूसी सेना का हमला हो गया.
रूस और यूक्रेन के बीच भी भीषण युद्ध जारी है. इस बीच खबर है कि रूसी सेना की तरफ से Donetsk के Kramatorsk रेलवे स्टेशन पर हमला किया गया है. इस हमले में तीस लोगों की मौत का दावा है और 100 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. इन सभी लोगों का Donetsk से रेस्क्यू होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही रूसी सेना का हमला हो गया.
अब जानकारी के लिए बता दें कि Donetsk में कई यूक्रेन के नागरिक फंसे हुए हैं जिन्हें लगातार यूक्रेन की सेना निकालने का काम कर रही है. बस सेवा से लेकर दूसरे माध्यमों के जरिए उन्हें बाहर निकाला जा रहा है. लेकिन आज जब फिर वहीं रेस्क्यू चल रहा था, एक रूसी मिसाइल ने सबकुछ तबाह कर दिया. अभी तक 30 लोगों की मौत की बात कही जा रही है. लेकिन यूक्रेन के मुताबिक ये आंकड़ा बढ़ सकता है. इस हमले के बाद यूक्रेन की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि रूस ने फिर आम नागरिकों को अपना निशाना बनाया है.
वर्तमान स्थिति की बात करें तो यूक्रेन कई मौकों पर अब रूस को मुंहतोड़ जवाब देता दिख रहा है. उसकी तरफ से दावा हो रहा है कि सूमी इलाके में एक बार फिर यूक्रेन ने अपना कब्जा जमा लिया है. वहां से रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया गया है. इससे पहले इरपिन में भी यूक्रेन की सेना ने अपनी ताकत दिखाते हुए रूस को करारा जवाब दिया था. वहां भी अब दोबारा यूक्रेन का कब्जा हो चुका है.
वैसे अब सिर्फ हमले नहीं हो रहे हैं, बल्कि नरसंहार देखने को मिल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी सेना ने सबसे ज्यादा नरसंहार पूर्वी शहर मारियूपोल में किया. वहां करीब 5000 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है. यहां भी कई सामूहिक कब्रगाह मिली हैं. बूचा में भी 400 शव मिल चुके हैं, वहीं 120 शवों की पहचान कर ली गई है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








