
Russia Ukraine War: रूस ने उड़ाया ओडेसा एयरपोर्ट तो यूक्रेन ने हवा में ही ले लिया बदला, 2 सुखोई समेत 9 टारगेट ध्वस्त किए
AajTak
ओडेसा के रीजनल गवर्नर ने कहा कि रूस के कब्जे वाले क्रीमिया से रॉकेट दागा गया. इसमें किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. वहीं, रूसी सेना द्वारा ओडेसा में उड़ाए गए रनवे का बदला यूक्रेन उससे हवा में लिया है. यूक्रेन ने रूस के दो सुखोई और 7 UAV मार गिराए हैं.
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग का आज 67वां दिन है. इस युद्ध से मची तबाही ने यूक्रेन को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है. हालांकि यूक्रेन बैकफुट पर आने को तैयार नहीं है.
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने ओडेसा एयरपोर्ट को तबाह कर दिया है. ओडेसा के रीजनल गवर्नर ने कहा कि रूस के कब्जे वाले क्रीमिया से रॉकेट दागा गया. इसमें किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. वहीं, रूसी सेना द्वारा ओडेसा में उड़ाए गए रनवे का बदला यूक्रेन उससे हवा में लिया है. यूक्रेन ने रूस के दो सुखोई और 7 UAV मार गिराए हैं.
यूरोपीय देश मदद के लिए आगे आए
रूस और यूक्रेन की जंग के बीच अमेरिका के साथ-साथ यूरोपीय देश भी खुलकर यूक्रेन की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. नॉर्वे ने यूक्रेन को मिस्ट्रल एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम दिया है. वहीं, डेनमार्क भी बड़ी तादाद में यूक्रेन को हथियार देने की योजना बना रहा है.
डेनमार्क के मीडिया समूह OLFI की रिपोर्ट के मुताबिक, डेनमार्क यूक्रेन को दर्जनों बख्तरबंद गाड़िया और मोर्टार देने जा रहा है. डेनमार्क की तरफ से यूक्रेन को 25 पिरान्हा-3 बख्तरबंद गाड़िया, 50 M-113 बख्तरबंद गाड़ियां, और M-10 मोर्टार के साथ हजारों की तादाद में गोले मिलेंगे.
हमले से गुटेरेस हैरान रह गए थे

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








