
Russia-Ukraine War: रूस के पास बचा है सिर्फ 14 दिन का गोला-बारूद! कीव अभी भी 'सुरक्षित', क्या छिड़ जाएगा न्यूक्लियर वॉर?
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 20 दिन हो चुके हैं. लेकिन कीव अभी भी सुरक्षित है. ऐसे में एक्सपर्ट्स को चिंता है कि कही ये जंग अब परमाणु युद्ध की तरफ ना चली जाए.
हर गुजरते दिन के साथ रूस-यूक्रेन की जंग पहले से ज्यादा खतरनाक होती जा रही है. इस बीच ब्रिटिश इंटेलिजेंस एजेंसीज़ के हवाले से ये बात सामने आई है कि रूस के पास अब सिर्फ 14 दिन का गोला-बारूद बचा है. ऐसे में अगर ये युद्ध जितना ज्यादा लंबा खिंचेगा, रूस की सेना के लिए कीव पर कब्जा करना उतना मुश्किल होता चला जाएगा. ऐसे में क्या न्यूक्लियर वॉर छिड़ जाएगा? अब ये सवाल उठने लगे हैं.
कीव सुरक्षित...पुतिन परेशान...आगे क्या?
अब इसी टक्कर की वजह से दुनिया को इस बात की ज्यादा चिंता है कि कहीं बौखलाहट में आकर राष्ट्रपति पुतिन कोई खतरनाक कदम ना उठा लें. कहीं रूस द्वारा परमाणु युद्ध शुरू ना कर दिया जाए. यूक्रेन से जंग लड़ते हुए रूस को अब इतने ज्यादा दिन हो चुके हैं, जिसकी उम्मीद खुद पुतिन ने भी नहीं की थी और अब डर ये है कि जितने दिन ये युद्ध चलता रहेगा उतना ही ज्यादा विश्वयुद्ध का खतरा भी बढ़ता जाएगा क्योंकि रूस पर प्रेशर बढ़ता जाएगा और प्रेशर में पुतिन क्या कदम उठाएंगे. ये कोई नहीं कह सकता.
संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी चिंता में डालने वाली
इस सब के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अपनी चिंता ज़ाहिर करते हुए ये बयान दिया है कि यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस ने अपने न्यूक्लियर फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है यानी रूस-यूक्रेन के बीच हो रहा युद्ध कभी भी महायुद्ध में बदल सकता है. इसके साथ ही यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट चार्ल्स मिशेल ने भी ये आशंका जाहिर की है कि अगर NATO इस युद्ध में शामिल हुआ तो न्यूक्लियर वर्ल्ड वॉर होगा. इससे पहले रूस दुनिया भर के देशों को धमका चुका है. पुतिन साफ साफ कह चुके हैं कि यूक्रेन के मामले में अमेरिका या नाटो देश आए तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
आंकड़े बताते हैं कि दुनिया में 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं, लेकिन मुख्य रूप से जो मुकाबला है वो रूस और अमेरिका के बीच है. रूस के पास 6,257 परमाणु हथियार हैं. अमेरिका के पास 5 हजार 550 परमाणु हथियार हैं. सिर्फ इन दो देशों के पास दुनिया के 90 प्रतिशत परमाणु हथियार हैं. और इनका टकराव अगर बढ़ा तो फिर पूरी दुनिया खतरे में आ जाएगी.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.






