
Russia Ukraine War : रूस का दावा- यूक्रेन ने रिहायशी इलाके में मिसाइल से किया हमला, 20 की मौत
AajTak
रूस-यूक्रेन के बीच 19वें दिन भी युद्ध जारी रहा. दोनों देशों ने एक-दूसरे के रिहायशी इलाकों में गोलाबारी करने और बड़ी संख्या में जानमाल का नुकसान होने का आरोप लगाया. वहीं दूसरी ओर युद्धविराम को लेकर सोमवार को शुरू हुई चौथे दौर की वार्ता का पहला दिन भी बेनतीजा रहा. अब कल फिर से दोनों देशों की बातचीत होगी.
Russia Ukraine War: रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन सेना के बैलिस्टिक मिसाइल के हमले में उसके 20 नागरिकों की मौत हो गई. रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेन की सेना ने अलगाववादी क्षेत्र डोनेट्स्क के एक रिहायशी इलाके में टोचका-यू मिसाइल से हमला कर दिया. वहीं यूक्रेन की तरफ से अभी तक इस आरोप का कोई खंडन नहीं किया है.
'यूक्रेन सेना का ऐसा हमला युद्ध अपराध है'
प्रवक्ता ने बताया कि यूक्रेन के हमले में बच्चों सहित अन्य 28 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने कहा कि मिसाइल को डोनेट्स्क के उत्तर-पश्चिम में यूक्रेनी बलों द्वारा नियंत्रित क्षेत्र से दागा गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि डोनेट्स्क में जहां गोलाबारी हुई है, वहां कोई सैन्य सुविधा नहीं है. रूस ने कहा कि वहां ऐसे हथियारों का इस्तेमाल करना युद्ध अपराध है.
यूक्रेन का दावा: 12 हजार रूसी सैनिक मार गिराए
द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की सेना ने युद्ध में रूसी सेना के नुकसान पर आधारित एक रिपोर्ट सोमवार को पेश की. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूक्रेन की सेना ने 12,000 से अधिक रूसी सैनिकों को मार गिराया है. इसके अलावा यूक्रेन की सेना ने 1,249 बख्तरबंद वाहनो, 617 वाहन, 389 टैंक, 150 आर्टिलरी सिस्टम, 60 ईंधन टैंक, 64 मल्टिपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम, 90 हेलीकॉप्टर, 77 विमान, 34 विमान भेदी युद्ध प्रणाली, 8 मानव रहित एरियल व्हीकल और 2 नावें को भी नष्ट कर दिया है.
'रूस ने सीरिया के 1,000 भाड़े के सैनिक भर्ती किए'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









