
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन जंग का 12वां दिन, हमलों से खौफजदा लोग
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 12वां दिन है, दोनों देशों के बीच आज एक बार फिर बेलारूस में तीसरे दौर की बातचीत होनी है. इस बीच यूक्रेन से पलायन का सिलसिला जारी है, खारकीव रेलवे स्टेशन पर जमा भीड़ से साफ है कि लोग खौफजदा हैं. यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूसी सेना ने एक के बाद एक कई मिसाइल दागे. हमले में कई इमारतें तबाह हो गयीं. रूस से जंग में यूक्रेन खडंहर में तब्दील होता जा रहा है. यूक्रेन के चर्नीहीव में कई बस्तियां जलकर खाक हो गई हैं. वीडियो में देखें रूस-यूक्रेन जंग की 25 तस्वीरें.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











