
Russia Ukraine war: रूसी सैनिक कीव तक न पहुंच पाएं... इसलिए खुद ही यूक्रेन के सैनिकों ने उड़ा दिया पुल, देखें भयावह मंजर
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के 13वें दिन भी यूक्रेनी सेना राजधानी कीव की सुरक्षा में डटे हैं. उधर, रूसी सेना लगातार कीव के आसपास के इलाकों में तबाही मचा रहा है और कीव के नजदीकी शहरों से राजधानी में घुसने की कोशिश में जुटा है.
Russia Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. युद्ध के 13वें दिन भी यूक्रेनी सैनिक राजधानी कीव की रक्षा में डटे हुए हैं. उधर, कीव के आसपास के इलाकों में रूसी सेना लगातार तबाही मचा रही है और कोशिश है कि किसी भी तरह कीव में घुसा जाए. बुचा डिस्ट्रिक्ट के जरिए रूसी सेना कीव में घुसने की कोशिश में जुटी थी, लेकिन समय रहते यूक्रेनी सेना ने एक महत्वपूर्ण ब्रिज को धमाके से उड़ा दिया ताकि रूसी सेना कीव के अंदर न आ पाए.
ये इसलिए जरूरी था क्योंकि इस ब्रिज को पार करके रूसी सेना कीव में दाखिल हो सकती थी. ऐसे ही कई अन्य ब्रिज को भी यूक्रेनी सेना ने तोड़ दिया है जिससे की कीव की सुरक्षा हो सके.
जहां-जहां रूसी सेना को रोका जा रहा है, वहां एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल के साथ-साथ सेना के यूक्रेन सेना के जवानों को तैनात किया गया है ताकि जैसे ही रूसी सेना आगे बढ़े उन्हें निशाना बनाया जा सके. रूस और यूक्रेन दोनों की ओर से वॉर के 13वें दिन भी जबरदस्त मिलिट्री ऑपरेशन जारी है. रूस कीव पर कब्जा करना चाह रहा है जबकि यूक्रेन की सेना कीव को किसी भी परिस्थिति में रूस से बचाना चाह रही है.
कीव पर कब्जे के लिए रूस ने चक्रव्यूह तैयार कर लिया है. रूस की भारी भरकम फौज कीव के बाहर खड़ी है और निशाने पर कीव के आसपास के इलाके हैं. इरपिन से लेकर खारकीव तक, सूमी से लेकर जाइटोमीर और मिकारलोव तक रूस के घातक हमले जारी हैं. लेकिन कीव अभी भी अटल खड़ा है. पिछले दो-तीन दिन से वहां कोई हमला भी नहीं हुआ है. कीव फिलहाल सुरक्षित है लेकिन कीव के बाहरी इलाके में जबर्दस्त बर्बादी मची है.
इरपिन इसका सबसे बड़ा शिकार है. दरअसल, रूसी फौज ने इरपिन को रौंदकर ही कीव में कदम रखने का चक्रव्यूह तैयार किया है. इरपिन वालों को कीव से नदजीकी की भारी कीमत चुकानी पड़ रही. युद्ध के बीच लोगों का पलायन जारी
उधर, युद्ध के बीच कीव से लोगों का पलायन जारी है. इनमें महिलाएं, बुजुर्गों समेत बच्चे तक शामिल हैं. किसी बच्चे को अपनी साइकिल तो किसी बुजुर्ग को अपना वॉकर छोड़कर जाना पड़ा है. इरपीन में स्थिति बहुत ही भयावह हो गई है. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, पिछले 10 दिन में 15 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं. पोलैंड में सबसे ज्यादा 9.22 लाख शरणार्थी आए हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









