
Russia-Ukraine War: रूसी सैनिकों के पास 'आयरन मैन' वाला सूट! सामने आई तस्वीरें
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच 26 दिन बाद भी जंग का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. युद्ध खिंचता ही चला जा रहा है, रूस ने सोचा था कि उसके सामने यूक्रेन की क्या बिसात? यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की उसके सामने सरेंडर कर देंगे. लेकिन पिछले 26 दिनों में ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ और यूक्रेन में जो भी हुआ, पुतिन की सोच के उलट हुआ. यूक्रेन से युद्ध में रूसी सेना अब पहले से ज्यादा आक्रामक हो चुकी है. रूस ने यूक्रेन के हमलों से अपने सैनिकों को बचाने के लिए एक खास आयरन मैन स्टाइल का सूट तैयार किया है. खबर आ रही है कि रूसी सैनिक 'वज्र का सूट' पहनकर युद्ध के मैदान में उतरेंगे. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









