
Russia Ukraine War: यूक्रेन से जंग में रूस को एक और झटका, एक महीने में पांचवें सैन्य अधिकारी की मौत
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन की जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पोलैंड के Rzeszow शहर पहुंच गए. यह यूक्रेन की सीमा से नजदीक है. वहीं इस युद्ध में यूक्रेन ही नहीं रूस को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
रूस-यूक्रेन युद्ध के 31वें दिन रूसी सेना के एक और अधिकारी की मौत हो गई है. यह पांचवां सैन्य अधिकारी है, जिसने जंग में जान गंवाई है. इस बात की पुष्टि खुद रूस ने की है. रूसी अधिकारियों के अनुसार, ब्लैक सी फ्लीट के 810वें सेपरेट गार्ड्स मरीन ब्रिगेड के कर्नल अलेक्सी शारोव को यूक्रेन के एक स्नाइपर ने मार गिराया है.
इन सैन्य अफसरों की भी जा चुकी है जान
मेजर जनरल ओलेग मित्येव 150वीं मोटराइज्ड राइफल डिवीजन के कमांडर थे, जिन्हें यूक्रेन की सेना ने मार गिराया है. इससे पहले यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी सेना के मेजर जनरल विताली गेरासिमोव, एंड्री सुखोवेत्स्की और रूसी फोर्स हेडक्वार्टर के डिप्टी चीफ मेजर एंड्री बर्लाकोव को खेरसॉन इलाके में मौत के घाट उतारा था. एंड्री बर्लाकोव रिजिमेंट चीफ ऑफ स्टाफ भी थे. युद्ध के दौरान उनके पास कई अहम जिम्मेदारियां थीं.
मारियूपोल में थिएटर पर हवाई हमला, 300 की मौत
यूक्रेन के अधिकारियों की ओर से दावा किया गया है कि मारियूपोल में एक थियेटर पर रूसी सेना की ओर से एयर स्ट्राइक किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई. मारियूपोल के मेयर की ओर से बताया गया कि 16 मार्च को एक थिएटर पर रूसी सेना की ओर से हवाई हमला किया गया था. यहां आश्रय लेकर रह रहे 300 लोग हमले में मारे गए.
यूक्रेन बॉर्डर के पास पहुंचे जो बाइडेन

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








