
Russia-Ukraine War: यूक्रेन-रूस की जंग में किसके साथ हैं मुस्लिम देश?
AajTak
Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर सैन्य हमला कर दिया है. इस बीच इस्लामिक देशों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान रूसी हमले के बीच रूस की यात्रा कर रहे हैं जिसे लेकर कहा जा रहा है कि पाकिस्तान रूस के पाले में है लेकिन पाकिस्तान ने स्पष्ट किया है कि यात्रा आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से हैं. ईरान, तुर्की, इंडोनेशिया आदि देशों ने भी प्रतिक्रिया दी है.
Russia Ukraine War: महीनों से चले आ रहे तनाव के बाद आज गुरुवार सुबह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की घोषणा कर दी. यूक्रेन पर रूसी हमले और उससे सहमे हुए लोगों की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं. इस हमले के बीच यूक्रेन के साढ़े चार लाख मुसलमानों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. यूक्रेन की मुसलमान आबादी में अधिकतर क्रीमियाई तातर मुसलमान हैं जो क्रीमिया के रूस में शामिल होने के बाद दमन से बचकर यूक्रेन भाग आए थे. यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच इस्लामिक देशों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. Rusya'nın bugün erken saatlerde Ukrayna topraklarına başlattığı askerî harekâtı kabul edilemez buluyor ve reddediyoruz. Uluslararası hukuka aykırı gördüğümüz bu adım; bölgenin barış, huzur ve istikrarına vurulmuş ağır bir darbedir.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











