
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर हमले का खामियाजा, रूस की सरकार पर अमेरिका का सीधा एक्शन, पुतिन-आर्मी चीफ की संपत्ति फ्रीज
AajTak
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद अब दुनियाभर में इसकी आलोचना हो रही है. इसे लेकर यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के बाद अमेरिका भी एक्शन मोड में आ गया है. लिहाजा बाइडेन प्रशासन की ओर से ऐलान किया गया है कि वह भी अब रूसी राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री लावरोव की संपत्ति फ्रीज करेगा.
Russia-Ukraine War: Russia-Ukraine War: यूरोपीय संघ (European Union) और ब्रिटेन (Britain) की ओर से रूस पर लगाई गई पाबंदियों के बाद अब अमेरिका भी एक्शन मोड में आ गया है. लिहाजा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने ऐलान किया है कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) और आर्मी चीफ की संपत्तियों को जब्त (freeze) कर दी है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











